
एक कुर्सी, दावेदार 36
#ताज का ख्वाब कई #आंखों में, लेकिन सिर सिर्फ एक का #सजेगा
गृहिणी से डॉक्टर, अनपढ़ से एडवोकेट, मजदूर से उद्यमी, बिसाऊ में चेयरमैन की दौड़ बनी सबसे रोमांचक जंग
बिसाऊ। नगरपालिका चुनाव 2026 ने शहर की सियासत में ऐसा जोश भर दिया है कि 25 वार्डाे की हर गली, हर चौक और हर नुक्कड़ पर अब चर्चा सिर्फ एक ही सवाल की है, आखिर बिसाऊ की चेयरमैन की कुर्सी पर बैठेगा कौन ?
इस बार मुकाबला सिर्फ राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि सपनों, उम्मीदों और दावेदारियों के बीच भी दिखाई दे रहा है। गृहिणी से लेकर डॉक्टर तक, अनपढ़ से एडवोकेट तक और मजदूर से लेकर उद्यमी तक हर वर्ग से जुड़े चेहरे चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं।
किसी के पास वर्षों का सामाजिक अनुभव है, तो कोई पहली बार राजनीति के अखाड़े में उतरा है। कोई जनता के बीच अपनी पकड़ का दावा कर रहा है, तो कोई विकास, बदलाव और नई सोच को अपना हथियार बना रहा है।
चेयरमैन की कुर्सी भले ही एक है, लेकिन उस तक पहुंचने के ख्वाब देखने वालों की संख्या 36 है। हर दावेदार अपने समर्थकों के बीच खुद को मजबूत बता रहा है, हर खेमे में जीत के समीकरण बैठाए जा रहे हैं और हर चेहरे की नजर शहर की जनता के फैसले पर टिकी है।
लेकिन चुनावी मैदान में दावे कितने भी बड़े क्यों न हों, आखिरी फैसला न नारों का होगा, न भीड़ का और न ही राजनीतिक समीकरणों का फैसला होगा जनता की मुहर से।
अब असली परीक्षा उम्मीदवारों की है कौन जनता का भरोसा जीत पाता है, कौन अपने वादों को लोगों तक पहुंचा पाता है और कौन वोट की चौखट पार कर बिसाऊ की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंचता है।
#बिसाऊ #बिसाऊ_नगरपालिका_चुनाव #नगरपालिका_चुनाव2026 #चेयरमैन #चेयरमैन_कौन #बिसाऊ_चुनाव #शेखावाटीएक्सप्रेस #ShekhawatiExpress #राजस्थान_चुनाव #चुनावी_जंग #चुनावी_संग्राम #जनता_का_फैसला #नगरपालिका #वार्ड_25 #36_दावेदार #राजनीति #बिसाऊ_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज #चुनाव2026 #RajasthanNews #Election2026 #Bisau #bisaunews