फिरोजाबाद 35 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, कल होगा भूमि पूजन
फिरोजाबाद। विधायक सदर मनीष असीजा जी के प्रयासों से फिरोजाबाद ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रथम चरण का कार्य शुरू होने जा रहा है।
योजना के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क, पेयजल, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर हार्वेस्टिंग, जल निकासी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निर्माण 35 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
इस कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम कल दिनांक 17 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे राजा का ताल, अग्रसेन सेवा सदन के सामने आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर मनीष असीजा जी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
कार्यदायी संस्था फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण है।
#Firozabad #FirozabadNews #ManishAsija #TransportNagar #BhoomiPujan #FSDA #Development #UPGovt #YogiGovt #BreakingNews #ViralNews
#फॉलो #nonfollowers #follower #nonflowers
---