TTZ में दिनदहाड़े हरे पेड़ का कटान, ट्रांस यमुना कॉलोनी में GPS सबूत से खुलासा
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन TTZ के नियमों को ताक पर रखकर ट्रांस यमुना कॉलोनी में एक विशाल हरे पेड़ को काट दिया गया। घटना का GPS कैमरा वीडियो सामने आया है।
16/08/2026 सुबह 10:21 बजे का वीडियो 132, Phase II, Trans Yamuna Colony, Agra-282006 का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बड़े पेड़ का तना जमीन पर खड़ा है और दो बड़े लट्ठे काटकर अलग रखे हैं। आसपास बुरादा बिखरा पड़ा है और पास में एक गड्ढा भी खोदा गया है। मौके पर एक व्यक्ति भी मौजूद है।
दिनदहाड़े पेड़ कटने से आसपास के लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि TTZ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बिना अनुमति के पेड़ काटा गया है। सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
सवाल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश और TTZ में हरियाली संरक्षण के कड़े नियमों के बीच आखिर किसकी अनुमति से पेड़ काटा गया?
वन विभाग के सिटी रेंज अधिकारी का कहना है कि वीडियो संज्ञान में है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
#Agra #AgraNews #ANNBreaking #TTZ #TreeCutting #TransYamunaColony #GPSVideo #VanVibhag #Environment #SaveTrees #SupremeCourt #BreakingNews #UPNews #Viral #AgraForest
---
Firozabad, Firozabad | Aug 16, 2026