रलायता के चारभुजानाथ मंदिर पर कब्जे का आरोप, मंदिर पर लगाया ताला; अन्नकूट आयोजन से पहले बढ़ा विवाद
मंदसौर। जिले के ग्राम रलायता स्थित चारभुजानाथ मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा मंदिर पर अपना अधिकार बताते हुए मंदिर पर ताला लगा दिया गया है। इसके चलते ग्रामवासियों एवं अन्य श्रद्धालुओं को मंदिर में पूजा-अर्चना करने और भगवान को भोग लगाने से रोके जाने का आरोप है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर 2026 को मंदिर परिसर में करीब 500 लोगों की उपस्थिति में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में मंदिर पर ताला लगे होने से आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाए, ताकि परंपरानुसार पूजा-अर्चना और अन्नकूट आयोजन संपन्न हो सके।