रामकथा को लेकर कुंडा में पांच दिन रहेगा रूट डायवर्जन
कुंडा। बेंती स्थित बाबा बागेश्वरनाथ धाम में प्रस्तावित श्रीराम कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 16 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कुंडा क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान बाबूगंज, मझिलगांव, कबड़ियागंज, तिलौरी मोड़, करेंटी अंडरपास, बेंती अंडरपास और गांधीनगर तिराहे सहित प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। भारी और व्यावसायिक वाहनों का कस्बे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ई-रिक्शा, ऑटो और छोटे वाहनों के संचालन के लिए भी अलग-अलग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।