एक ही परिवार में 3 मौतों के बाद पशुहारी में स्वास्थ्य विभाग का कैंप, बेल्थरारोड विधायक ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर जताई नाराजगी, सीएमओ को किया निर्देशित
#बलिया: #बेल्थरारोड के पशुहारी गांव में एक ही #परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद संभावित स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू की। गुरुवार को सीयर सीएचसी की टीम ने संदिग्ध प्रभावित लोगों की जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई।
इसी बीच विधायक हंसू राम दोपहर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। #स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल बलिया #सीएमओ से मोबाइल पर वार्ता कर मास्क वितरण, गांव के सैनिटाइजेशन करने और स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
कैंप में जिला #महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जियाहुल हुदा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. सतेन्द्र वर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक/एचईओ प्रमोद कुमार समेत अनेक स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।