Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और टेम्पो की टक्कर एक व्यक्ति की मौत, एक महिला घायल जहानाबाद। मखदुमपुर टेहटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप टेम्पो और स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर हो गई जिसमें टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, घटना में घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार परसबिगहा थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ गांव निवासी नवल सिंह (56 वर्ष) अपने भाई के यहां जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान टोल प्लाजा पार करने के बाद तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना में एक महिला भी घायल हुई है। जिनका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वही खबर लिखने तक घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भतीजे अनूप कुमार ने नवल सिंह की पहचान करते हुए घटना की जानकारी दी। तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वही घटना के बाद टेहटा थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। #BreakingNews #Breaking #jehanabad #JehanabadNews

Makhdumpur, Jehanabad | Jun 23, 2026

MORE NEWS

*सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*

आज दिनांक 24 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026"*  के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु , आदर्श मध्य विद्यालय उटां जहानाबाद, गौतम बुद्ध इण्टर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद तथा राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद का निरीक्षण किया गया। साथ ही अन्य परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा भी निरीक्षण किया गया।
       निरीक्षण मे *"सिपाही भर्ती परीक्षा"* कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न किया गया। आज के सिपाही भर्ती परीक्षा मे कुल 4302 अभ्यर्थी थे, जिसमे 1439 अभ्यर्थी परीक्षा मे शामिल हुए और 2963 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाये गए। किसी भी अभ्यर्थी को निष्काषित नहीं किया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
#education 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण* आज दिनांक 24 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026"* के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु , आदर्श मध्य विद्यालय उटां जहानाबाद, गौतम बुद्ध इण्टर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद तथा राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद का निरीक्षण किया गया। साथ ही अन्य परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे *"सिपाही भर्ती परीक्षा"* कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न किया गया। आज के सिपाही भर्ती परीक्षा मे कुल 4302 अभ्यर्थी थे, जिसमे 1439 अभ्यर्थी परीक्षा मे शामिल हुए और 2963 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाये गए। किसी भी अभ्यर्थी को निष्काषित नहीं किया गया। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #education Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 24, 2026

*24 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा (01/2026) के अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई* 

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि दिनांक 24 जून, 2026 को आयोजित होने वाली " *सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026* " में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन मालिकों/चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ विभिन्न शहरों और जिलों से अभ्यर्थी पहुंचेंगे। बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए यदि किसी भी वाहन द्वारा सरकार द्वारा तय किराए से अधिक राशि वसूली जाती है, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*24 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा (01/2026) के अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई* जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि दिनांक 24 जून, 2026 को आयोजित होने वाली " *सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026* " में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन मालिकों/चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ विभिन्न शहरों और जिलों से अभ्यर्थी पहुंचेंगे। बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए यदि किसी भी वाहन द्वारा सरकार द्वारा तय किराए से अधिक राशि वसूली जाती है, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 23, 2026

**मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च का आयोजन; विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन मुस्तैद* 

आज दिनांक 23 जून 2026 को ​मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च के जरिए जिले में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जहानाबाद जिला वासियों को मुहर्रम पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

           ​जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु महत्त्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनिधि की गई है जो अपने-अपने प्रतिनिधि स्थल पर बने रहेंगे।  मुहर्रम पर्व के अवसर पर जितने भी जुलूस लाइसेंस प्रदर्शनकारी है उनको जुलूस के परिचालन हेतु समय निर्धारित किया गया है अतएव उन्हें अपने निर्धारित समय पर एवं निर्धारित मार्ग से जुलूस का परिचालन करना सुनिश्चित करेंगे। सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया गया है।ध्वनिविस्तारक यंत्र का आवाज निर्धारित 40 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आम जनों की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सा दल की प्रतिनिधि तथा अग्निशामक वहान को तैयार स्थिति में रखने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो नियमित रूप से क्षेत्र में परिचालक कर विधि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते रहेंगे। 

         नियंत्रण कक्ष का अधिष्ठापन किया गया है, जिसका *दूरभाष संख्या 06114 - 223013* है, जिस कोई भी परेशानी होने पर शिकायत दर्ज/ सूचना दी जा सकती है। 
         फ्लैग मार्च का परिचालन जहानाबाद जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल मोड से प्रारंभ होकर बड़ी मस्जिद, सट्टी मोड़, पच्चमहला, मल्लहचक मोड़, फिदा हुसैन रोड होते हुए एक नंबर गुम्मटी में समाप्त किया गया।
        पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है मुहर्रम पर्व अच्छी तरह से संपन्न हो सके। जुलूस प्रदर्शनकारियों के साथ नियमित संपर्क में है।  जुलूस के प्रदर्शन हेतु जिला प्रशासन द्वारा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए नियम एवं शर्तों को अच्छे से समझा दिया गया है। इसके अतिरिक्त डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्थानों पर वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी होती रहेगी। सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से सामाजिक तत्वों पर नजर रखा जा रहा है। हथियार के प्रदर्शन पर एवं उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध है। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें अथवा 112 पर डायल कर आप सूचना दे सकते हैं। 
      आज के फ्लैग मार्च मे जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जहानाबाद सदर, श्री मनीष कुमार चौधरी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अधीक्षक, गृहरक्षा वाहिनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

**मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च का आयोजन; विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन मुस्तैद* आज दिनांक 23 जून 2026 को ​मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च के जरिए जिले में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जहानाबाद जिला वासियों को मुहर्रम पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। ​जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु महत्त्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनिधि की गई है जो अपने-अपने प्रतिनिधि स्थल पर बने रहेंगे। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जितने भी जुलूस लाइसेंस प्रदर्शनकारी है उनको जुलूस के परिचालन हेतु समय निर्धारित किया गया है अतएव उन्हें अपने निर्धारित समय पर एवं निर्धारित मार्ग से जुलूस का परिचालन करना सुनिश्चित करेंगे। सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया गया है।ध्वनिविस्तारक यंत्र का आवाज निर्धारित 40 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आम जनों की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सा दल की प्रतिनिधि तथा अग्निशामक वहान को तैयार स्थिति में रखने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो नियमित रूप से क्षेत्र में परिचालक कर विधि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते रहेंगे। नियंत्रण कक्ष का अधिष्ठापन किया गया है, जिसका *दूरभाष संख्या 06114 - 223013* है, जिस कोई भी परेशानी होने पर शिकायत दर्ज/ सूचना दी जा सकती है। फ्लैग मार्च का परिचालन जहानाबाद जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल मोड से प्रारंभ होकर बड़ी मस्जिद, सट्टी मोड़, पच्चमहला, मल्लहचक मोड़, फिदा हुसैन रोड होते हुए एक नंबर गुम्मटी में समाप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है मुहर्रम पर्व अच्छी तरह से संपन्न हो सके। जुलूस प्रदर्शनकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। जुलूस के प्रदर्शन हेतु जिला प्रशासन द्वारा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए नियम एवं शर्तों को अच्छे से समझा दिया गया है। इसके अतिरिक्त डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्थानों पर वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी होती रहेगी। सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से सामाजिक तत्वों पर नजर रखा जा रहा है। हथियार के प्रदर्शन पर एवं उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध है। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें अथवा 112 पर डायल कर आप सूचना दे सकते हैं। आज के फ्लैग मार्च मे जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जहानाबाद सदर, श्री मनीष कुमार चौधरी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अधीक्षक, गृहरक्षा वाहिनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 23, 2026

*24 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु आयोजित की गई संयुक्त ब्रीफिंग,पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा केन्द्राधीक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश*

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 24 जून, 2026 को आयोजित होने वाली *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026"*  के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

          बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन अध्यक्ष, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग ) के पद पर के लिए 83 रिक्तयों हेतु सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें:-

 (1) राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद, 
(2) हाई स्कूल हाटी, काको, 
(3) आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा, जहानाबाद,
 (4) रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, नियर साई मंदिर, जहानाबाद 
(5) गौतम बुद्ध इंटर स्कूल, जहानाबाद,
 (6) प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, बेंकटेश्वर नगर, अरवल रोड, जहानाबाद, 
(7) मुरलीधर इंटर स्कूल, राजा बाजार, जहानाबाद तथा 
(8) श्री रामकृष्ण (एस. आर. के.) +2 स्कूल, पंडूई, जहानाबाद शामिल हैं।

          परीक्षा 24 जून, 2026 (बुधवार)  को एक पाली मे प्रथम प्रश्न पत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 तक और द्वितीय प्रश्न पत्र मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक आयोजित होगी। 

         अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न  08:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा अपराह्न 09:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। *सभी अभ्यर्थी एक बार ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे और दोनों प्रश्न पत्र की परीक्षा समाप्ति होने के उपरांत परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलेंगे।* जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूर्वाह्न 07:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें।

         बैठक में बताया गया कि अभ्यर्थियों के पंजीकरण, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था अधिकृत एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की पूर्व जांच सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा केन्द्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे। सभी केन्द्राधीक्षकों को समुचित प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कदाचार, प्रतिरूपण (Impersonation) एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने हेतु अभ्यर्थियों की सघन जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास के साथ साथ रेलवे स्टेशन में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर विधि-व्यवस्था तथा यातायात संचालन बरतना सुनिश्चित किया जाए जिससे कि  विद्यार्थियों को केंद्र पहुंचने में समस्या न हो।

           साथ ही नोडल पदाधिकारी को सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा पूर्व परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा के एक दिन पूर्व सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

          परीक्षा के दिन प्रभावी पर्यवेक्षण एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। *नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06114-223013 है, जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना अथवा शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।*

बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) श्री तेज नारायण राय, सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*24 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु आयोजित की गई संयुक्त ब्रीफिंग,पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा केन्द्राधीक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश* जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 24 जून, 2026 को आयोजित होने वाली *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026"* के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन अध्यक्ष, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग ) के पद पर के लिए 83 रिक्तयों हेतु सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें:- (1) राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद, (2) हाई स्कूल हाटी, काको, (3) आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा, जहानाबाद, (4) रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, नियर साई मंदिर, जहानाबाद (5) गौतम बुद्ध इंटर स्कूल, जहानाबाद, (6) प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, बेंकटेश्वर नगर, अरवल रोड, जहानाबाद, (7) मुरलीधर इंटर स्कूल, राजा बाजार, जहानाबाद तथा (8) श्री रामकृष्ण (एस. आर. के.) +2 स्कूल, पंडूई, जहानाबाद शामिल हैं। परीक्षा 24 जून, 2026 (बुधवार) को एक पाली मे प्रथम प्रश्न पत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 तक और द्वितीय प्रश्न पत्र मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 08:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा अपराह्न 09:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। *सभी अभ्यर्थी एक बार ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे और दोनों प्रश्न पत्र की परीक्षा समाप्ति होने के उपरांत परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलेंगे।* जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूर्वाह्न 07:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। बैठक में बताया गया कि अभ्यर्थियों के पंजीकरण, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था अधिकृत एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की पूर्व जांच सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा केन्द्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे। सभी केन्द्राधीक्षकों को समुचित प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कदाचार, प्रतिरूपण (Impersonation) एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने हेतु अभ्यर्थियों की सघन जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास के साथ साथ रेलवे स्टेशन में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर विधि-व्यवस्था तथा यातायात संचालन बरतना सुनिश्चित किया जाए जिससे कि विद्यार्थियों को केंद्र पहुंचने में समस्या न हो। साथ ही नोडल पदाधिकारी को सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा पूर्व परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा के एक दिन पूर्व सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन प्रभावी पर्यवेक्षण एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। *नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06114-223013 है, जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना अथवा शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।* बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) श्री तेज नारायण राय, सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 23, 2026

*जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के तहत सखी वार्ता का आयोजन*

जहानाबाद, दिनांक 23 जून 2026 महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW) के तत्वावधान में घोषी प्रखंड के प्रखंड कॉलोनी, वार्ड संख्या-11 में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर शैलेश कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा बाल विवाह की रोकथाम, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा सामाजिक पुनर्वास कोष के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, घोसी ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों को सरकारी योजनाओं की सही एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया तथा सभी उपस्थित महिलाओं से अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
        इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका स्नेह लता, गायत्री कुमारी एवं वीणा कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया।
         कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक पहुंचाना है। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
#icdsbihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के तहत सखी वार्ता का आयोजन* जहानाबाद, दिनांक 23 जून 2026 महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW) के तत्वावधान में घोषी प्रखंड के प्रखंड कॉलोनी, वार्ड संख्या-11 में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर शैलेश कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा बाल विवाह की रोकथाम, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा सामाजिक पुनर्वास कोष के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, घोसी ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों को सरकारी योजनाओं की सही एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया तथा सभी उपस्थित महिलाओं से अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका स्नेह लता, गायत्री कुमारी एवं वीणा कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक पहुंचाना है। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #icdsbihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 23, 2026