
शुक्रवार को मांगलिक भवन पिपलौदा में होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर
जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यमी संवाद के साथ किसानों से भी होगा सीधा संवाद
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को मांगलिक भवन, पिपलौदा में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिविर में जनसंवाद एवं जनसुनवाई के साथ उद्यमी संवाद का आयोजन होगा। इसके अलावा क्षेत्र के उद्यमियों एवं जागरूक किसानों से भी सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे तथा पात्र मामलों में मौके पर ही समाधान की कार्रवाई करेंगे।
जिला प्रशासन ने पिपलौदा क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों से जन-विश्वास शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने तथा शासन की इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर के बाद अधिकारी करेंगे स्थल निरीक्षण
जन-विश्वास शिविर के पश्चात जिला एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा।
#JanSampark #ratlam