
फिरोजाबाद शराब के नशे में कार सवार को चेकिंग के दौरान पकड़ा ,गाड़ी सीज ,10 हजार का काटा चालान
फिरोजाबाद के गांधी पार्क चौराहे के समीप शराब के नशे में कार चालक को चेकिंग के दौरान पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने नशे की हालात में जा रहे कर चालक को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया
मामला गांधी पार्क चौराहे के पास का है, जहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान इसी दौरान UP 83 BX 0572 नंबर की ब्लैक कलर की डिजायर कार वहां पहुंची। आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था
नशे की हालत में ले जा रहे कार चालक की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक इंचार्ज महेश चन्द्र यादव ने अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ रूटीन चेकिंग के दौरान कार को रुकवाया और चालक अंशुल राजौरिया निवासी नगला विष्णु को जो कि नशे की हालत में था उसे पकड़ लिया। इसके बाद कार को थाना उत्तर में खड़ा कराया गया।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वाहन का 10 हजार रुपये का चालान किया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार को सीज कर दिया गया।
#DrinkAndDrive #TrafficChecking #Seized #10000Challan #FirozabadTraffic #ViralNews #UP83 #FirozabadBreaking #FirozabadNews #GandhiPark #DrunkAndDrive #TrafficPoliceFirozabad #UP83BX0572 #BlackDzire #MaheshSingh #UPPolice #Challan #FirozabadPolice #RoadSafety #DDMNews #UPBreaking