ग्राम पालसोडा में 15 जुलाई को होगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
जिला अधिकारी बस से करेंगे प्रस्थान
नीमच, 15 जुलाई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार ग्राम पालसोडा, तहसील नीमच में बुधवार, 15 जुलाई को जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। शिविर के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों के आवागमन हेतु बस की व्यवस्था की गई है। सभी जिला अधिकारी निर्धारित बस से सायं 5 बजे प्रस्थान करेंगे।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित होकर शिविर में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण किया जा सके।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#Neemuch
#नीमच