
35 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश का आरोप, अंजुमन मुस्लिम कमेटी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग।
FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की हो रही है मांग
मामले पर कार्रवाई करने के लिए थाने को निर्देशित किया गया है चंचला कुमारी अंचल अधिकारी
मांडर। मांडर प्रखंड के मुड़मा गांव में मुस्लिम समुदाय के करीब 35 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से कथित रूप से SIR Form-7 जमा कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुरुवार को रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद के नेतृत्व में अंजुमन मुस्लिम कमेटी की ओर से अंचलाधिकारी, मांडर और थाने को आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 6 सितंबर 2026 को सुरसा गांव निवासी अर्जुन गोप, पिता मदन गोप द्वारा गांव के 35 मुस्लिम मतदाताओं का SIR Form-7 जमा कराया गया, ताकि उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकें। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल अंचलाधिकारी मांडर को दी गई।
आवेदन के अनुसार, मामले की जांच अंचलाधिकारी मांडर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा 7 सितंबर 2026 को की गई। कमेटी का आरोप है कि बिना संबंधित मतदाताओं की जानकारी और उचित प्रक्रिया के Form-7 दिए जाने से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
अंजुमन मुस्लिम कमेटी ने मांग की है कि मामले में शामिल बताए गए व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार से गलत तरीके से SIR Form-7 का दुरुपयोग न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन 35 मुस्लिम मतदाताओं के नाम Form-7 के माध्यम से हटाने का प्रयास किए जाने का आरोप है, उनके नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने और समुदाय को इस संबंध में आश्वस्त करने की मांग की गई है।
कमेटी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले पर अंचल अधिकारी चंचल कुमारी ने बताया कि इसकी जांच के बाद FIR दर्ज करने के निर्देश मांडर थाना को दी गई है।
इस मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर अल्ताफ आलम, सेक्रेटरी फारूक अंसारी,हसीब अंसारी, अब्दुल अंसारी, मंजूर आलम, सज्जाद अंसारी,साजिद अंसारी, इसरार उल हक, शाहिद आलम हनीफ अंसारी इसराइल अंसारी सहित दर्जनों महिलाएं भी उपस्थित थे।
#chunavresult2023 #jharkhandnewsexpress #RanchiNews #viralpost #trending #democracy #humanity #muslim #HemantSoren #
Namkum, Ranchi | Sep 10, 2026