Public App Logo
Profile Picture

JHARKHAND NEWS EXPRES

@jharkhandnewsexpres
1167Followers
3Following
मस्जिदों के डिमोलिशन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव।

भारतीय मुस्लिम सांसद और विधायक प्रधानमंत्री से मिलकर हस्तक्षेप और कार्रवाई पर रोक की मांग करें।

रांची: भारतीय मुसलमानों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और सरकारों की भूमिक विषय पर आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को प्रेस क्लब रांची में आमया संगठन के द्वारा परिचर्चा कार्यक्रम किया गया।

विषय प्रवेश कराते हुए आमया संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष एस अली ने कहा कि संविधान की अनुच्छेद 25 एवं 26 सभी नागरिकों को अपना धर्म मानने और धार्मिक स्थल बनाने का अधिकार देता है, वही पूजा स्थल अधिनियम 1991 देश की आजादी 1947 से जो धार्मिक स्थल जिस स्थिति में है उसे बरकार रखने का निर्देश देता है।

उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और पूर्वोत्तर राज्यों में 02 दर्जनों से अधिक सदियों पुरानी मस्जिदों और दूसरे मुस्लिम धार्मिक स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया है और डिमोलिशन की कार्रवाई लगातार जारी है, डिमोलिशन के पूर्व मस्जिद प्रबंधन समिति या समुदाय के लोगो को ना तो विश्वास में लिया गया और ही नोटिस देकर समुचित दस्तावेज एवं साक्ष्य दिखाने का अवसर दिया गया बल्कि पुलिस बल लगाकर एकतरफा कार्रवाई किया गया जो संवैधानिक प्रक्रिया और कानून का खुला उल्लंघन है।

डिमोलिशन पर सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों पर पक्षों को सुनने का अवसर दिए जाए साथ ही इसका अनुपालन नही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो लेकिन इसका पालन नही हो रहा है।

मजलिस ए उलेमा झारखंड के अध्यक्ष मौलान साबिर मजाहिरी, मौलान जियाउल होदा नदवी ने विपक्षी दलों और सांसद, विधायक की खामोशी पर सवाल उठाते हुए भारतीय मुस्लिम सांसदों और विधायकों से दलगत नीति से उपर उठकर डेलिगेशन बनाकर प्रधानमंत्री से मिलकर कार्रवाई पर रोक की पहल करने की मांग किया।

परिचर्चा में मुस्लिम धार्मिक स्थलों की ध्वस्तिकरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया।

परिचर्चा का संचालन आमया के केन्द्रीय प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी और धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय सचिव नौशाद आलम ने किया। 

परिचर्चा को आमया संगठन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मो फुरकान, केन्द्रीय महासचिव रहमतुल्लाह अंसारी, समाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद, इंजिनियर मोहम्मद अली, बाबर, मौलान फारूक आजम, इरशाद इमाम, अरशद अयुब, मोहसिन हव्वारी, अंजुम खान, सैयद एकबाल, इम्तियाज सोनू, औरंगजेब आलम, रहीम अंसारी, मो हारिश, आरिफ अंसारी, असरार आलम, अमीन अंसारी, सबदुल मल्लिक, खालिद अंसारी, मकबूल अंसारी, एकराम अंसारी, अब्दुल बारिक, सिद्दीक अंसारी, अफसर अंसारी, नसीम अंसारी, सद्दाम हुसैन, मो गुलजार, मो इस्तियाक, गाजी सलाउद्दीन, अदनान हुसैन, शहबाज आलम, इमरोज अंसारी, अब्दुल मजीद,  मौनव्वर हुसैन, सरफराज अहमद, आसिफ समीर, मो आलउद्दीन, हाजी अल्ताफ, इस्लाम अंसारी, रफीक अंसारी, एजाज अंसारी, मुरशीद अंसारी, सुलतान अंसारी, जावेद अंसारी, 
खलील खान, अफताब अंसारी, फजलूल कदीर अहमद मो नासिर, मो परवेज सहित अन्य ने अपनी बातों को रखा।
Video 1
एक करोड़ की  रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान के दो गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे

गिरफ्तार आरोपियों में मो अशफाक आलम और सद्दाब अंसारी का नाम शामिल

चतरा | चतरा पुलिस ने एक करोड़ के फिरौती मांगने वाला प्रिंस खान के दो सहयोगी अशफाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल किया है। प्रेसवार्ता कर  एसपी अनिमेष कुमार नैथानी ने बताया कि  हंटरगंज थाना के पिंडरा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह ने फिरौती के मामले में  प्रिंस खान के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया था।जिसके आलोक में  हंटरगंज थाना कांड संख्या  206/25 धारा 308(4)/111(3)/111(4)/61(2)/3(5) भारतीय न्याय सहिंता  के तहत दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान करने के क्रम में  रेकी करने एवं फायरिंग करने के आरोप में अमन खान पिता नेहाल खान ग्राम और थाना लोहसिंघना, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। साथ हीं उनके सहयोगी  मुर्तजा अंसारी,मो नाजिम,कृष कुमार सिंह  को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जा चुका है। मामले को लेकर एसपी के निर्देश पर  एसडीपीओ चतरा के नेतृत्व में लगातार छापेमारी में प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के विरुद्ध कार्रवाई में उनके सहयोगियों जो प्रिंस खान के लिए  लेवी का रुपए  का प्रिंसखान तक पहुंचाना एवं उसके लिए काम करने में शामिल दो अपराधियों को धर दबोचा गया। जिसमें   मो अशफाक  आलम पिता मो कुदुस  ग्राम पोस्ट कायम नगर थाना गिद्दा  जिला भोजपुर बिहार,सद्दाब अंसारी पिता मो अस्लाम  ग्राम क़ादिर नगर मटियारी  थाना गिद्दा जिला भोजपुर बिहार का नाम शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल और ट्रांजेक्शन का सबूत बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में  एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी विपिन कुमार चतरा, प्रभात कुमार हंटरगंज, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी प्रतापपुर,नितेश कुमार
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा कर दी है। ईरान ने अमेरिकी हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है
'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत रांची में यूथ कांग्रेस की मैराथन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब हुए शामिल

रांची, 12 जुलाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत रविवार को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से यूथ कांग्रेस की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के साथ झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाग लिया।
मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कार्यक्रम के माध्यम से NEET पेपर लीक जैसे मामलों और केंद्र सरकार की कथित छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश का युवा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं से परेशान है और प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता चाहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना समय की आवश्यकता है।
आयोजकों ने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान का उद्देश्य देशभर के छात्रों और युवाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत करना है। मैराथन के समापन पर युवाओं ने शिक्षा में सुधार और छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
SIR के गणना प्रपत्र भरने में आ रही कठिनाई को लेकर आमया संगठन के प्रतिनिधि मिले झारखंड के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से
रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चुट्टूपालु घाटी में आज शनिवार की सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घाटी में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर पहले से खराब खड़े एलपीजी गैस टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इस चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया और दो कारें इस ट्रेलर की चपेट में आ गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा अनर्थ होते-होते टल गया।
इस एक्सीडेंट की वजह से घाटी वाले मार्ग पर कुछ देर के लिए गाड़ियों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। देखते ही देखते सड़क पर छोटे और बड़े वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। शनिवार की सुबह होने के कारण कई लोग वीकेंड और अपने जरूरी कामों से सफर पर निकले थे, जो इस भीषण जाम में फंस गए और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Video 7
बिग ब्रेकिंग: रातू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनकर मिंज का निधन, चिकित्सा जगत में शोक

राँची: रातू प्रखंड अंतर्गत मखमंद्रो स्थित मादी हॉस्पिटल के संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनकर मिंज का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों तथा पूरे चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. मिंज लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे थे। उनके निधन को चिकित्सा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके असामयिक निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पहली बार नकली नोट बरामदगी मामले में सात साल कैद।

रांची. एटीएस के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने नकली नोट से जुड़े बहुचर्चित मामले में फैसला सुनाते हुए अभियुक्त राजेश भुइयां को सात साल जेल की सजा सुनायी है। अभियुक्त पर 10,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने राजेश भुइयां को भादवि की धारा 489 बी और 489 सी के तहत दोषी पाया था।

मालूम हो कि यह मामला एटीएस थाना कांड संख्या 01/2019 से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार 30 नवंबर 2018 को रांची रेलवे स्टेशन के पास एक आरोपी के पास से 2000 रुपये के 204 संदिग्ध नोट बरामद किये गये। रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड की जांच रिपोर्ट में 104 नोट नकली पाये गये थे।
रांची के अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी केस में बड़ा खुलासा, 80 लाख की जगुआर से पहुंचे थे बदमाश; फर्जी आधार से होटल में ठहरे

रांची  राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधी करीब 80 लाख रुपये की जगुआर कार से 8 जुलाई की दोपहर रांची पहुंचे थे। कार पर उत्तर प्रदेश का नंबर प्लेट लगा था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जगन्नाथपुर स्थित बिरसा चौक के होटल पार्क रिट्रीट में ठहरे थे। होटल में कमरा लेने के लिए उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति के नाम पर बने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला है कि होटल में ठहरने के दौरान दोनों कई बार बाहर गए, जिससे आशंका है कि वे वारदात से पहले इलाके की रेकी कर रहे थे।

रेकी के बाद बुधवार देर रात दोनों अशोक नगर रोड नंबर 4बी स्थित त्रिवेणी बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर पहुंचे। एक आरोपी घर के अंदर घुसकर चोरी करता रहा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। इसके बाद दोनों ने बिल्डर निशित केसरी के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद अंगरक्षक की फायरिंग के बाद वे भाग निकले।

वारदात के बाद दोनों आरोपी वापस होटल पार्क रिट्रीट पहुंचे और रातभर वहीं रुके। गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे होटल से निकलकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इनपुट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी रांची छोड़ चुके हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि होटल में जमा कराया गया आधार कार्ड भी फर्जी था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि अपराधियों का एक तीसरा साथी दूसरी कार में मौजूद था, जो होटल के बाहर रहकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

एसआईटी का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम का नेतृत्व कोतवाली एएसपी निखिल राय करेंगे। एसआईटी में कोतवाली, धुर्वा, जगन्नाथपुर और पुंदाग ओपी के थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है।

8 लाख नकद और 90 लाख के जेवरात चोरी

इस मामले में अरगोड़ा थाना में आशुतोष पांडेय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, चोर 8 लाख रुपये नकद और करीब 90 लाख रुपये मूल्य के सोने, हीरे, रुबी और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

परिवार का आरोप है कि आरोपी उनके पिता अखिलेश पांडेय पर जानलेवा हमला करने की नीयत से घर में घुसा था। जब वे नहीं मिले, तो घर के सभी कमरों की अलमारी और वार्डरोब तोड़कर कीमती सामान समेट लिया। चोरी गए सामान में करीब 600 ग्राम सोने के आभूषण, हीरे का सेट, गोल्ड-रुबी सेट, चांदी के उपहार, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकद राशि शामिल हैं। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।
खूंटी// तोरपा-खूँटी रोड में रोंग साइड से आ रही एक एक्सयूवी बस से टकराई, टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी की एक्सयूवी के परखच्चे उड़ गए, हादसे में एक्सयूवी में सवार दो लोग बुरी तरह घायल, वहीं बस में सवार कुछ यात्री भी घायल हुए है।
SIR फॉर्म भरने के नाम पर 'खर्चा-पानी' मांगना पड़ा भारी, महिला BLO को कारण बताओ नोटिस, गिर सकती है BLO पर बड़ा गाज

झारखंड। गढ़वा के रंका में SIR फॉर्म भरने के दौरान कथित तौर पर 'खर्चा-पानी' मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने संबंधित महिला BLO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ बर्खास्तगी समेत विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
राँची
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची की टीम ने बुढ़मू अंचल कार्यालय में जमीन के म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.

एसीबी ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. फिर जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद राजस्व कर्मचारी और अंचल अधिकारी (सीओ) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 *क्या है पूरा मामला* 
एसीबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मांडर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रांबे निवासी सुबोध कुमार ने एसीबी रांची में शिकायत दर्ज कराई थी.
बुढ़मू : वरिय पुलिस अधीक्षक  को मिली  सुचना, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी  के गतिविधि पर डीएसपी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में  बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा एवं सेट बल के साथ केरेडारी एवं बुढ़मू थाना के सीमांत क्षेत्र में संघन छापामारी अभियान चलाया गया. ज्ञात हो की वरिय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सुचना मिली थी की टीएसपीसी के उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने हेतु एकत्र हुए है. सुचना पर टीम गठित कर सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
राँची रिंग रोड पर ट्रक में लगी आग
रांची: माध्यमिक आचार्य के बहाली में विभिन्न विषयों में डी.भी के उपरांत बहुत सारे अभ्यर्थियों का रिजल्ट पेंडिंग किए जाने पर झारखंड छात्र संघ ने नाराजगी जाहिर करते हुए आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष संकेतिक प्रर्दशन कर रिजल्ट जारी करने की मांग किया।
झारखंड छात्र संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एस अली ने कहा कि बिना नोटिस और स्पष्ट कारण बताये बहुत सारे अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान एवं नोटिस के उपरांत आरक्षित वर्ग व नॉन-क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस से सबंधित पूर्व एवं तत्काल का प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद परिणाम लम्बित रखा गया, पीजी अंकपत्र में अंकित उत्तीर्ण तिथि के बजाय प्रमाण-पत्र जारी होने के तिथि को आधार बनाकर रिजल्ट रोकी गई, साथ ही मदरसा फाजिल डिग्री को पीजी के समकक्ष मान्यता नही दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए चुकि बहाली कक्षा 09,10,11,12 के लिए हो रही और मदरसा आलिम- फाजिल डिग्री वाले योग्य है।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशान उर्दू माध्यमिक आचार्य वाले अभ्यर्थियों हो रहा है उर्दू के लिए स्वीकृत 92 पद के विरूद्ध मात्र 78 अभ्यर्थी ही डी.भी में शामिल हुए जिनमे मात्र 39 लोगा का रिजल्ट दिया गया और बाकि पेंडिंग है जिसके लिए अभ्यर्थी जेएसएससी कार्यालय का चक्कर काट रहे है।

जेएसएससी कार्यालय के समक्ष 02 घंटे तक चले प्रर्दशन के बीच सचिव नही रहने पर उनके नाम पर मांग पत्र सौपकर लम्बित माध्यमिक आचार्य का रिजल्ट जारी करने से सबंधित मांग सौंपा गया साथ ही मुख्यमंत्री और शिक्षा से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। 
इस मौके पर इमरान अंसारी, मोकर्रम हयात, निसार अहमद, मो अबूजर, सना फातमा, इजहार आलम, वाहिदा बसर, आयीसा प्रवीन, मो अबु तल्हा, सबनम सुहैब, मो इलियास, नाजिया हसन सहित अन्य शामिल थे।
दुमका// प्रखंड सह अंचल कार्यालय सरैयाहाट में एसीबी ने रेड की है। एसीबी ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जमीन विवाद के मामले में रिपोर्ट देने के एवज में उसने 20 हजार रुपये मांगे थे जिसमें से 5000 रुपये लेते हुए एसीबी ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को धर दबोचा है।
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है और सरकार पर निशाना साधा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnewsexpress nis:value=jharkhandnewsexpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hemantsoren nis:value=hemantsoren nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=babulalmarandi nis:value=babulalmarandi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ranchinews nis:value=ranchinews nis:enabled=true nis:link/>
जमशेदपुर// जमशेदपुर के बहुचर्चित डीडी बार हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 2 लाख के इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।
अमेरिका ने होर्मुज से लगे ईरान के बंदगाह शहरों और द्वीपों को निशाना बनाया है. जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी आर्मी के 85 ठिकानों पर किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया है.

अमेरिका के हमले के बाद अब ईरान ने पलटवार किया है. ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के अनुसार ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी हमलों के जवाब में उन्होंने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सेना के दर्जनों ठिकानों पर हमला किया. इस बयान में कहा गया कि अमेरिकी हमलों के शुरुआती जवाब में, IRGC की नेवी और एयरोस्पेस फोर्स ने मिलकर मिसाइल और ड्रोन ऑपरेशन चलाया और इन दोनों देशों में अमेरिका के 85 अहम सैन्य ठिकानों पर हमला किया. साथ ही ईरान ने एक MQ-9 ड्रोन को भी मार गिराने का दावा किया है.

बुधवार को कुवैती सेना ने भी कहा कि वह मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है. सेना ने X पर कहा, "कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला कर रहे हैं." लेकिन यह नहीं बताया कि ये हमले कहाँ से हो रहे हैं. सेना के जनरल स्टाफ का कहना है कि जो भी धमाके सुनाई दे रहे हैं, वे एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा दुश्मन के हमलों को रोकने की वजह से हो रहे हैं.

<nis:link nis:type=tag nis:id=iran nis:value=iran nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=counterattack nis:value=Counterattack nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=usa nis:value=usa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=military nis:value=military nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=britain nis:value=britain nis:enabled=true nis:link/>
संजय सेठ के सांसद निधि से निर्मित दो ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का उद्घाटन

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुविधा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : संजय सेठ

रांची। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद श्री संजय सेठ की सांसद निधि से रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड तथा इटकी रोड स्थित झारखंड नर्सरी के समीप दो आधुनिक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया गया। सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री के साथ विधायक श्री नवीन जायसवाल एवं रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने इन दोनों ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का लोकार्पण किया तथा पुलिस प्रशासन को समर्पित करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को इसकी चाबी सौंपी।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी वर्षभर भीषण गर्मी, बारिश, ठंड और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से इन आधुनिक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि इन ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के माध्यम से ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को धूप, बारिश एवं अन्य प्रतिकूल मौसम से राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध होगा, जिससे वे और अधिक दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।

श्री संजय सेठ ने कहा कि जनसेवा में निरंतर समर्पित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सम्मान और उनकी कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस बल की सुविधा के लिए किया गया यह प्रयास जनसेवा, सुशासन और नागरिक सुविधाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक सार्थक उदाहरण है।

लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री अजय मारू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री श्री बलराम सिंह, श्री राजू सिंह, श्री संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्री अशोक मुंडा, पार्षद श्री अजीत भगत, श्री मुकेश काबरा, श्री तरुण जायसवाल, श्री रवि मेहता, श्री उमेश यादव, श्री ओम प्रकाश पांडेय, श्री सुबेश पांडेय, श्री संजीव चौधरी, श्री मंटू केसरी, श्री देवन होंडा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
रांची: एक वायरल वीडियो को लेकर, राजधानी के दशम फॉल थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई कथित रोड रेज और कार का शीशा तोड़ने की घटना, सरेआम गुंडागर्दी और युवतियों के साथ बदसलूकी जैसी बातें सोशल मीडिया पर लिखी जा रही हैं। इस वीडियो के पीछे की असल कहानी कुछ और ही है।
इस वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कॉर्पियो के युवकों ने लड़कियों की कार का पीछा कर कार का शीशा तोड़ दिया। गुंडागर्दी समझ परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने ऐक्शन लिया, रांची पुलिस को निर्देश दिया कि महिलाओं से ऐसे बर्ताव की पुनरावृत्ति न हो, लेकिन मामला कुछ और निकला।
मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, "अभी जैसी जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार इस मामले में पुलिस ने सिर्फ 10 मिनट में रिस्पॉन्स देकर अपनी मुस्तैदी साबित की है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया है। कानून अपना काम कर रहा है और झारखंड पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। किसी भी तरह की अफवाह या गलत विमर्श किसी के भी द्वारा बनाने से पहले जमीनी हकीकत और पुलिस की सक्रियता को देखना जरूरी है।"
क्या है पूरा मामला?
जाँच के अनुसार, जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा निवासी एक युवक की कार (JH 05 EA 9079) में तीन युवतियाँ सवार थीं, जो जमशेदपुर से हजारीबाग की ओर जा रही थीं। दोपहर करीब सवा बारह बजे के आसपास, जब उनकी कार दशम फॉल थाना क्षेत्र के पांचों गांव के पास पहुंची, तो उनकी गाड़ी ने आगे चल रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो (JH 01 GH 4141) को जोरदार टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक सवार थे।
टक्कर की इस घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक अपनी गाड़ी रोककर बात करना चाहते थे, लेकिन कार चालकों ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास किया। अपनी गाड़ी को क्षतिग्रस्त देखकर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कार का पीछा करना शुरू किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद युवकों ने कार को आगे जाकर रोक लिया। इसी दौरान, गुस्से में आकर युवकों ने कार को रोकने और अंदर बैठे लोगों को बाहर निकालने के लिए कार के शीशे पर वार कर दिया, जिससे शीशा टूट गया। इसी तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे बिना पूरी सच्चाई जाने गुंडागर्दी का नाम दे दिया गया।
कार का शीशा टूटने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी और तनाव का माहौल बन गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद अपनी गलती और गुस्से में किए गए नुकसान को स्वीकार करते हुए स्कॉर्पियो सवार युवकों ने क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत के लिए मौके पर ही 30 हजार रुपये की नकद राशि हर्जाने के रूप में दी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ranchi nis:value=Ranchi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=Jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadrage nis:value=RoadRage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dashamfalls nis:value=DashamFalls nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ranchipolice nis:value=RanchiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandpolice nis:value=JharkhandPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepakbirua nis:value=DeepakBirua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=factcheck nis:value=FactCheck nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnewsexpress nis:value=jharkhandnewsexpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ranchinews nis:value=RanchiNews nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा// नशा करने के दौरान दोस्तो के बीच हुआ विवाद, जिसके बाद दोस्तो ने मिलकर एक दोस्त को पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला, पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने युवक के टुकड़े टुकड़े करके बोरे में भरकर खदान के पानी और जंगलों में फेंक दिया, शव बरामद होने के महज 7 घंटे बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए।
मांडर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित, 13 मामलों में 2 का निष्पादन

राँची: मांडर थाना परिसर में बुधवार को पुलिस निरीक्षक राणा जय प्रकाश के निर्देशानुसार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज करमाली ने की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 1 मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। शेष 11 मामलों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

थाना प्रभारी मनोज करमाली ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर बिना किसी संकोच के थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है तथा शिकायतों का निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया जाएगा।