#बालाघाट
तीन पटवारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए किया भारमुक्त
वारासिवनी एसडीएम श्री श्रीष प्यासी ने बताया कि जिले में स्थानांतरित पटवारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए भारमुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि वारासिवनी तहसील में पदस्थ पटवारी गिरधारी भगत का 9 जून 2025 को बिरसा तहसील में स्थानांतरण किया गया था। उन्हें बिरसा तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को वारासिवनी से भारमुक्त कर दिया गया है।
इसी प्रकार लालबर्रा तहसील में पदस्थ पटवारी मयंक राजावत का 15 जून 2026 को बैहर तहसील में स्थानांतरण किया गया था। उन्हें बैहर तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के लिए भारमुक्त किया गया है। वहीं, पटवारी पवन रावत का भी 15 जून 2026 को लालबर्रा तहसील से लांजी तहसील में स्थानांतरण किया गया था। उन्हें लांजी तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को भारमुक्त कर दिया गया है।
#mprevenudeptt #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP