जमुई: जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने मासूम बच्ची की ह^/त्या मामले में पीड़ित परिवार का बढ़ाया हौसला
7 वर्षीय बच्ची की नि^र्म^म ह^/त्या करने मामले में शनिवार की शाम 6:00 जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने नीमारंग पहुंचे, जहां परिवार वालों से मुलाकात कर घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी ली और दुख प्रकट करते हुए इस विकट परिस्थिति में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी की पुलिस प्रशासन से मांग की।
उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पार्टी ने कहा कि बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। दरअसल 28 अगस्त की शाम बच्ची को अगवा किया गया था और 29 अगस्त की सुबह एक अर्धनिर्मित मकान से बच्ची का शव बरामद किया गया था। मामले में एक सप्ताह बाद पुलिस ने शनिवार की देर शाम दो आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि दो अन्य युवकों से पूछताछ की जा रही है। #jansurajparty #jamuibihar #jamuitopnews #jamuiPolice #jamuijila #jansuraj
Jamui, Jamui | Sep 5, 2026