जिले में 70 पशु सखियां प्रशिक्षित, ग्रामीण पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, बिहान के तहत आरसेटी में प्रशिक्षण संपन्न।
कोरिया जिले में ग्रामीण पशुपालन को मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 70 पशु सखियों को प्रशिक्षित किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के तहत आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में पशु चिकित्सा विभाग के समन्वय से आयोजित ए-हेल्प प्रशिक्षण के दूसरे बैच का प्रशिक्षण बीते दिवस संपन्न हुआ
दो चरणों में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण में प्रत्येक बैच की 35-35 पशु सखियों ने भाग लिया। पशु चिकित्सा विभाग के विषय विशेषज्ञों ने उन्हें पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल, सामान्य बीमारियों की पहचान, रोगों की रोकथाम, टीकाकरण में सहयोग, प्राथमिक पशु स्वास्थ्य सेवाओं और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी।
#cmochhattisharh #chhattisgarh #KoreaDistrict