कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सेवा सेतु, जनदर्शन और अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#KoreaDistrict #Chhattishgarh
Korea, Chhattisgarh | Oct 13, 2026