समय लाल और उमाकांत को मिला सुरक्षित बायो ईंधन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से नियोजित गैस प्लांट का लाभ।
वन क्षेत्रों में भोजन पकाने का ईंधन आम ग्रामीणों के लिए दैनिक जद्दोजहद और एक आम समस्या है। ऐसे स्थानों में रहने वाले कई परिवारों के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से बना बायो गैस प्लांट एक नया व्यवस्थित और महिलाओं के लिए सुरक्षित ईंधन का साधन साबित हो रहा है।
कोरिया जिले के ग्राम पंचायत नरकेली में रहने वाले दो आदिवासी परिवार अब बायो गैस प्लांट से अपना भोजन पका रहे हैं। यह उनके लिए दोहरा लाभ साबित हो रहा है।
ग्राम पंचायत नरकेली में दो आदिवासी परिवार के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत गोबर गैस प्लांट लगाया गया है। इससे यंहा के निवासी कन्हैया लाल और समयलाल के परिवार के घरों में दैनिक जरूरत की गैस उपलब्ध हो गई है। इससे एक ओर इन्हें सुरक्षित ईंधन प्राप्त हो गया है वहीं दूसरी ओर इसके लिए इन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
#SewaSankalpAbhiyan
2 views | Korea, Chhattisgarh | Oct 13, 2026