कोरिया की 162 ग्राम पंचायतों के वार्ड पंचों का प्रशिक्षण शुरू, वीबी-जीरामजी के क्रियान्वयन और विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने की दी जा रही जानकारी।
कोरिया जिले की 162 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित वार्ड पंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में शुरू हुआ। वीबी-जीरामजी योजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में पंचों को योजना के क्रियान्वयन और विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
प्रशिक्षण के पहले दिन सोनहत जनपद पंचायत की 42 ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सरल हिन्दी में योजना के लाभों और प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही विकसित ग्राम पंचायत प्लान की कार्ययोजना तैयार करने का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
#CMOChhattisgarh #Chhattishgarh #KoreaDistrict
2 views | Korea, Chhattisgarh | Oct 12, 2026