*➡️दीपावली पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने पत्रकारों के साथ की समन्वय बैठक, पत्रकारों के कार्यों की सराहना कर दीं त्योहारों की शुभकामनाएं*
*सहारनपुर।* जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने 5 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल, आपसी संवाद तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक समन्वय स्थापित करना रहा। जिलाधिकारी ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और शासन-प्रशासन की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यो तथा जनसमस्याओं को आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पत्रकारों को दीपावली, भैयादूज, गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने त्योहारों के इस पावन अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही पत्रकारों के साथ आयोजित इस समन्वय बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी संवाद और सहयोग की भावना को आगे भी बनाए रखने पर जोर दिया।