70वीं बीपीएससी परीक्षा में शोभित श्रीवास्तव का डीएसपी पद पर चयन
70वीं बीपीएससी परीक्षा में सीवान जिले के नौतन के निवासी श्री शोभित श्रीवास्तव का चयन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर हुआ है। शोभित श्रीवास्तव, श्री श्याम किशोर श्रीवास्तव - श्रीमती वीणा श्रीवास्तव के सुपुत्र तथा स्वर्गीय श्री बृज बिहारी लाल के पौत्र हैं।
वर्तमान में वे 66वीं बीपीएससी के माध्यम से चयनित होकर परिवीक्षा पदाधिकारी (Probation Officer) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा Indian School of Mines (ISM) Dhanbad से प्राप्त की है।
अपनी सफलता पर बातचीत के दौरान शोभित श्रीवास्तव ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, ईश्वर, पत्नी, बहनों तथा परिवार के सभी सदस्यों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और कठिन परिश्रम के बल पर ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।
उनकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Siwan, Siwan | Jun 21, 2026