ब्रेकिंग न्यूज़ | कुल्लू में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को कुल्लू जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सरकार ने डीसी और एसपी कुल्लू दोनों को बदल दिया है।
सरकार ने सुरजीत सिंह राठौर को उपायुक्त (DC) कुल्लू का अतिरिक्त (Additional) प्रभार सौंपा है। वहीं 2019 बैच के IPS अधिकारी अभिषेक एस को कुल्लू जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर नए अधिकारियों की कार्यशैली और जिले में प्रशासनिक व्यवस्था पर रहेगी।
#BreakingNews #HimachalPradesh #Kullu #KulluNews #HimachalNews #HighCourt #DCKullu #SPKullu #IPS #Administration #ABNNews #ABNNewsKullu #Bhuntar #HimachalUpdate #LatestNews