
एक सप्ताह में बदली जिम्मेदारी, विवेक रंजन मैत्रेय अब खेल विभाग के निदेशक
--------------------------------
बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए विवेक रंजन मैत्रेय की जिम्मेदारी बदल दी है। 28 अगस्त को उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया था, लेकिन महज एक सप्ताह के भीतर ही उनका तबादला कर दिया गया है।
नई अधिसूचना के अनुसार अब विवेक रंजन मैत्रेय को खेल विभाग का निदेशक बनाया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी के साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति समाप्त हो गई है।
विवेक रंजन मैत्रेय पहले शिवहर के जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिवहर में उनके कार्यकाल को लेकर वे स्थानीय स्तर पर काफी चर्चित रहे हैं। अब खेल विभाग में निदेशक के रूप में उनकी नई भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar BJP Bihar Deoc Sheohar District Administration Sheohar Sheohar Police Khel Vibhag Sheohar Press Trust of India - PTI Disaster Management Department Govt. of Bihar Bihar Police