
बरौनी: देवना फीडर में रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली,
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
थर्मल से जुड़ेगा नया तारबरौनी। देवना फीडर के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। रविवार को क्षेत्र में आवश्यक विद्युत कार्य के चलते कुल 3 घंटे बिजली सेवा बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम निपटा लें।
विद्युत कार्यपालक अभियंता रंजन कुमार देव, सहायक विद्युत अभियंता विष्णु कांत पंडित और जूनियर इंजीनियर (JE) मुन्ना कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि थर्मल पावर स्टेशन से33000 विद्युत तार को बरौनी पीएसएस (PSS) से जोड़ने का एक बेहद महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है। इसके साथ ही 33,000 (33KV) न्यू लाइन जोड़ा जाएगा
प्रभावित क्षेत्र: देवना फीडर से जुड़े सभी इलाके।
कार्य की अवधिः कुल 3 घंटे 8:00 बजे से 11:00 बजे तक थर्मल से 33000विद्युत तार को बरौनी पीएसएस से जोड़ना।
"इस दौरान बिजली पूरी तरह बाधित रहेगी। असुविधा से बचने के लिए सभी उपभोक्ता तय समय से पहले ही पानी भरने या बिजली से चलने वाले अपने अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा कर लें।"
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस नए तार के जुड़ने से भविष्य में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत और निर्बाध हो जाएगी। काम पूरा होते ही बिजलीबिजली सेवा तुरंत बहाल कर दी जाएगी।