ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा बीकानेर और उदयरामसर के बीच हुआ, जहां युवक का शव कई हिस्सों में बंटा मिला। सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को उदयरामसर रेलवे स्टेशन से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। गले में ताबीज और सीने पर ‘बी लव एम’ लिखा हुआ है।