कालजाखेड़ी, हेड़ई व दूधवास में दबिश देकर मदिरा के अवैध संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि मंगलवार को आबकारी विभाग के दल ने ग्राम कालजाखेड़ी, हेड़ई तथा दूधवास में दबिश की कार्यवाही की । इस कार्यवाही में कुल 20 पाव व्हिस्की, 5 केन बियर, 64 पाव देशी मदिरा प्लेन, 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 350 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को सैंपल लेकर विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण कायम किए गए।जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 50000 रूपये है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अंकित सोलंकी, विकासदत्त शर्मा, मुख्य आरक्षक प्रेमलाल एवं आबकारी टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa