
ठियोग में 7 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन के डैशबोर्ड से बरामद हुई हेरोइन।
ठियोग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग की टीम ने एक युवक को 7 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बाईपास रोड स्थित चोलामंडलम कार्यालय के समीप एक वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
मामले में पुलिस ने मनीष कश्यप पुत्र मोहन लाल कश्यप, निवासी ठियोग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, मामले में नशे की सप्लाई और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, शिमला
#Theog #Shimla #HimachalPradesh #DrugFreeHimachal #ShimlaPolice #Chitta #Heroin #CrimeNews #BreakingNews #HimachalNews #TheogNews #NDPSAct #PoliceAction