🎉 सिपाही से बने दारोगा! नितेश कुमार ने हासिल की बड़ी कामयाबी, थाने में हुआ भव्य सम्मान।
📍 इटावा।
उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही नितेश कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में तैनात नितेश कुमार का उपनिरीक्षक (दारोगा) पद पर चयन हुआ है।
वर्ष 2025 बैच के सिपाही नितेश ने वर्ष 2026 की उपनिरीक्षक भर्ती में सफलता हासिल कर परिवार और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया।
इस खुशी में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में साथी पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। थाना प्रभारी अमित मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मूल रूप से रायबरेली निवासी नितेश कुमार की यह सफलता पुलिस विभाग के अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणादायक है।
👏 सिपाही से दारोगा बनने तक के सफर के लिए नितेश कुमार को बहुत-बहुत बधाई!
💬 आप भी कमेंट में उन्हें शुभकामनाएं दें।
📢 ऐसी ही खबरों के लिए DPS चैनल को फॉलो करें।
#DPSChannel #EtawahPolice #UPPolice #SuccessStory #Etawah