
नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक आयोजित
कलेक्टर-एसपी भी रहे मौजूद
-----
माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बीएल प्रजापति की अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, श्री सुशील कुमार विशेष न्यायाधीश नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी मजूमदार, डीएफओ सामान्य वनमण्डल श्री केएस रंधा, विद्युत विभाग के जीएम श्री विनोद भदौरिया व डीजीएम श्री मोहम्मद आसिफ इकबाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नरेंद्र जाटव उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार, राजीनामा योग्य मामलों को चिन्हित करने. प्री-लिटिगेशन एवं न्यायालयीन लंबित प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस तामीली सुनिश्चित कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने कहा कि नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेंगा तथा संबंधित विभागों को भी प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया जायेगा।
इसके साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जलकर, संपत्ति कर एवं दुकान किराए के बकाया मामलों में नियमानुसार छूट प्रदान कर प्रकरणों का निराकरण करने शहर में कचरा गाड़ियों एवं होर्डिंग्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने नगर पालिका अमले के माध्यम से नोटिसों की त्वरित तामीली कराने तथा लोक अदालत के दिन न्यायालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल एवं मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur