Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक - जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने बैंकवार समीक्षा कर खराब प्रगति पर लगाई फटकार, पात्र युवाओं को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश जितेन्द्र गुप्ता ✍️ l जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में बैंकवार लंबित आवेदनों, स्वीकृत एवं वितरित ऋणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा पात्र युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।जिलाधिकारी ने पाया कि विभिन्न बैंकों के पास बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं, जबकि स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे में बैंकों द्वारा अनावश्यक विलंब करना बर्दास्त नहीं होगा। उपायुक्त उधोग ने बताया कि विभिन्न बैंकों को कुल 872 आवेदन प्रेषित किए गए हैं, जिनके सापेक्ष मात्र 159 आवेदन स्वीकृत किए गए तथा केवल 83 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर बैंक अधिकारियों फटकार लगाते हुए लंबित प्रकरणों का विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रूप से उन बैंकों की समीक्षा की जिनके पास बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। भारतीय बैंक के पास 257, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास 222 तथा भारतीय स्टेट बैंक के पास 145 आवेदन प्रेषित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इन बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों की व्यक्तिगत समीक्षा कर पात्र आवेदकों को शीघ्र स्वीकृति एवं ऋण वितरण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब पात्र युवाओं को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने उपायुक्त उद्योग एवं लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि बैंकवार प्रगति की सतत निगरानी की जाए तथा जिन बैंकों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी बैंक इस योजना को प्राथमिकता पर लेते हुए अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, उपायुक्त उद्योग धर्मेंद्र भास्कर, लीड बैंक मैनेजर अनुराग सक्सेना सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #orai #jalaun #jalaunnews #dmjalaun #banks

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी एवं पुलिस लाइन उरई में करायी गयी बलवा नियन्त्रण मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया। तदोपरान्त कर्मचारीगण का अर्दलीरूम कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे । https://t.co/u8oI0v6qJS

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी एवं पुलिस लाइन उरई में करायी गयी बलवा नियन्त्रण मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया। तदोपरान्त कर्मचारीगण का अर्दलीरूम कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे । https://t.co/u8oI0v6qJS

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

#UPPoliceInNews
#jalaunpoliceInNews
#UPPInNews
#OperationConviction https://t.co/WVJtouT2Ld

#UPPoliceInNews #jalaunpoliceInNews #UPPInNews #OperationConviction https://t.co/WVJtouT2Ld

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपहरण कांड का 48 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दिल्ली-गाजियाबाद से पांच आरोपी गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त

जालौन पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड का दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय और शंकर के साथ सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपहृत रोहित ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को आरोपियों ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे और वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मामले के सफल खुलासे के लिए पुलिस टीमों की सराहना की है। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपहरण कांड का 48 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दिल्ली-गाजियाबाद से पांच आरोपी गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त जालौन पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड का दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय और शंकर के साथ सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपहृत रोहित ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को आरोपियों ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे और वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मामले के सफल खुलासे के लिए पुलिस टीमों की सराहना की है। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

उरई में ठेके के पास शराबियों के बीच जमकर मारपीट: मंदिर और कोचिंग के पास हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की पिटाई

उरई में शराबियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अजनारी रोड स्थित मंदिर और कोचिंग संस्थान के पास की बताई जा रही है। यहां शराब के ठेके के पास शराबियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका डिप्टी गंज पुलिस चौकी और सीओ आवास के बेहद करीब होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की भी मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

उरई में ठेके के पास शराबियों के बीच जमकर मारपीट: मंदिर और कोचिंग के पास हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की पिटाई उरई में शराबियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अजनारी रोड स्थित मंदिर और कोचिंग संस्थान के पास की बताई जा रही है। यहां शराब के ठेके के पास शराबियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका डिप्टी गंज पुलिस चौकी और सीओ आवास के बेहद करीब होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की भी मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल

बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित

देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर

जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया।
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा।
मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।
परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

#Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun 
#justiceforriyaz #actiononillegalhospitals 
#अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital
#StopFakeHospitals #HospitalNegligence
#लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem
#UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा। मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। #Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun #justiceforriyaz #actiononillegalhospitals #अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital #StopFakeHospitals #HospitalNegligence #लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem #UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026