गोपालगंज: मॉडल सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी और अन्य सरकारी अस्पतालों में बीते 48 घंटे से एआरभी का एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में डॉग बाइट के आए मरीज लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है. सदर अस्पताल में इसको लेकर सूचना बोर्ड भी लगा दिया गया है कि फिलहाल इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है.