
युवा उत्सव के अंतर्गत कैलारस महाविद्यालय में जिला स्तरीय कार्टूनिंग प्रतियोगिता आयोजित
गौरव धाकड़ प्रथम, सत्यम सिकरवार द्वितीय और रानी कर्ण ने प्राप्त किया तृतीय स्थान
युवा उत्सव-2026 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय कैलारस में जिला स्तरीय कार्टूनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एवं समसामयिक विषयों को कार्टून के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री महाराज सिंह धाकड़ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति और मौलिक सोच को विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद कुमार शर्मा (शासकीय महाविद्यालय पोरसा), श्री दीपेश कुमार शर्मा (नेहरू शासकीय महाविद्यालय सबलगढ़) एवं श्री हरिओम धाकड़ (शासकीय महाविद्यालय कैलारस) शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने मौलिकता, विषयवस्तु, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय जौरा के गौरव धाकड़ ने प्रथम, शासकीय पीजी महाविद्यालय मुरैना के सत्यम सिकरवार ने द्वितीय तथा नेहरू महाविद्यालय सबलगढ़ की रानी कर्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में डॉ. शिवचरण ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh