JAMSHEDPUR : ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस : 57 पुड़िया गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में अपराध एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत पुलिस को सफलता मिली है। ओलीडीह थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 57 पुड़िया गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना तथा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।