
*उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन*
इंदौर 21 जून 2026
उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर परिसर में माननीय न्यायमूर्ति श्री विजय कुमार शुक्ला, प्रशासनिक न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश निरीक्षण, इंदौर श्री राजीव कुमार अयाची द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री विजय कुमार शुक्ला, माननीय न्यायमूर्ति श्री सुबोध अभ्यंकर, माननीय न्यायमूर्ति श्री गजेन्द्र सिंह एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री अनूप कुमार त्रिपाठी, ओ.एस.डी. श्री नीरज मालवीय, सुरक्षा अधिकारी श्री अजय पंडित एवं उनकी टीम सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सकारात्मक जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है।
#InternationalYogaDay #YogaForOneEarthOneHealth #HighCourt #Judiciary #Wellness #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh