
बीहट में अखिल भारतीय संयुक्त स्वर्णा अधिकार मोर्चा की बैठक आयोजित, आरक्षण सुधार और सामाजिक मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा
संवाददाता मुकेश कुमार बीहटः
अखिल भारतीय संयुक्त स्वर्णा अधिकार मोर्चा की ओर से बुधवार को बीहट वार्ड संख्या 13 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के विस्तार और समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता फलाहारी पंकज सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन विपिन कुमार सिंह द्वारा किया गया।
प्रमुख पदाधिकारी एवं उपस्थिति बैठक में मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेःअध्यक्षः आलोक कुमार सिंह
उपाध्यक्षः अमित कुमार
महासचिवः प्रभाकर सिंहमीडिया प्रभारीः रमेश सिंह
अन्य प्रमुख सदस्यः नितेश कुमार, संजीव कुमार (शिक्षक), नवीन सिंह, संजीव कुमार, पंकज कुमार, कपिल देव, संजीव कुमार, मनीष कुमार, बीरबल सिंह, अवनीश कुमार, हेमंत कुमार दिनकर, अरविंद सिंह, राजेंद्र सिंह और सुरेश सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य चर्चा के बिंदु
बैठक के दौरान मुख्य रूप से सामाजिक मुद्दों, एस.ओ.एस.आई. (SOSIU) और यूजीसी (UGC) आरक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर गंभीर मंथन किया गया। वक्ताओं ने समाज के अधिकारों और वर्तमान व्यवस्था में जरूरी बदलावों को लेकर अपनी बात रखी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व, अंबा में भी मोर्चा की एक बैठक आयोजित की जा चुकी है। बीहट की इस बैठक का संचालन और अध्यक्षता पंकज सिंह के द्वारासफलतापूर्वक संपन्न हुई