
मुंशीगंज पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चारों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 नवंबर को क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के पर्यवेक्षण में मुंशीगंज पुलिस ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ सिंह उर्फ गजेन्द्र सिंह और वैभव सिंह निवासी किटियावां तथा सचिन यादव और आशीष यादव निवासी बीररामपुर इकसारा के रूप में हुई है। सभी की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी मुंशीगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 146/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(2), 333 और 324(2) में वांछित थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से तीन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार वर्मा, कांस्टेबल फईम अली और कांस्टेबल मिथिलेश यादव शामिल रहे।
Amethi Police Agn News Express UP Amethi Mobile News
Amethi, Amethi | Nov 19, 2026