शांति नगर में पानी फैक्ट्री पर छापा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया सील
उरई। शहर के शांति नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पानी की फैक्ट्री पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निरीक्षण के बाद फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों में अनियमितताओं के चलते की गई।
वहीं कालपी के आटा क्षेत्र में संचालित पानी पाउच फैक्ट्री भी सवालों के घेरे में है। यहां खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी कन्हैया की कथित भूमिका को लेकर चर्चाएं हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब देखना होगा कि विभाग इस फैक्ट्री पर भी जांच और कार्रवाई करता है या नहीं।
Harsh Samvad की रिपोर्ट