अवगत कराना है कि आज दिनांक 19.11.26 को लाइनमैन नीतू कुशवाहा पुत्र मंगल कुशवाहा निवासी ग्राम संधी थाना आटा जनपद जालौन उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम अकोढ़ी के पास विद्युत पोल पर काम कर रहा था । अचानक बिजली आ जाने से करेण्ट की चपेट में आ जाने से नीतू कुशवाहा उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है । मृतक के परिजनों से वार्ता कर थाना आटा पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुये शव को वास्ते पोस्टमॉर्टम मॉर्चरी भिजवाया गया है । नियमानुसार अग्रिम जांच व आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । प्रकरण में क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा दी गयी बाईट ।