
#बिसाऊ_में_परीक्षा_केन्द्र_की_मांग_को_लेकर_विद्यार्थियों_ने_सौंपा_ज्ञापन
40-50 किलोमीटर दूर परीक्षा केन्द्र होने से विद्यार्थियों को हो रही भारी परेशानी
बिसाऊ। राजस्थान पी.जी. कॉलेज सहित क्षेत्र के विद्यार्थियों ने गुरुवार को बिसाऊ तहसीलदार के माध्यम से झुंझुनूं जिला कलेक्टर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलपति एवं कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर बिसाऊ नगर में विश्वविद्यालय परीक्षा केन्द्र स्थापित करने की मांग की।
विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि बिसाऊ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थी विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए उन्हें 40 से 50 किलोमीटर दूर झुंझुनूं स्थित परीक्षा केन्द्रों पर जाना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विद्यार्थियों ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को परिवहन की कमी, समय की बर्बादी और अतिरिक्त आर्थिक भार झेलना पड़ता है। कई बार परीक्षा के दिन समय पर परीक्षा केन्द्र तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा प्रदर्शन प्रभावित होता है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में परीक्षा केन्द्र संचालन के लिए पर्याप्त कक्ष, बैठने की व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में बिसाऊ को परीक्षा केन्द्र बनाए जाने से हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
तहसीलदार पवन कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका ज्ञापन जिला कलेक्टर झुंझुनूं तथा विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग को उचित बताते हुए अपने स्तर पर भी सकारात्मक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
विद्यार्थियों ने प्रशासन एवं विश्वविद्यालय से शीघ्र निर्णय लेते हुए बिसाऊ में परीक्षा केन्द्र स्वीकृत करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को राहत मिल सके।
#बिसाऊ #झुंझुनूं #शेखावाटी #राजस्थान_पीजी_कॉलेज #परीक्षा_केंद्र_बिसाऊ #विद्यार्थी_हित #उच्च_शिक्षा #UniversityExam
#ShekhawatiUniversity #StudentVoice #EducationNews #RajasthanNews #JhunjhunuNews #BisauNews
#ShekhawatiExpress #StudentDemand #ExamCenter #CollegeStudents #LocalNews #EducationForAll #bissau #JhunjhunuPolice #malsisar #mandawahaweli #SDM #dmjhunjhunu #CMO #CMORajasthan #PMOIndia #facebookreels #highlights