
_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी!!*
*👉🏾👉🏾 सहारनपुर मंडल में 15,152 प्रगणक-सुपरवाइजर संभालेंगे जिम्मेदारी, पहली बार डिजिटल होगी जनगणना!!*
_सहारनपुर। जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 से 30 नवंबर तक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे, जबकि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे।मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मीडिया वार्ता में बताया कि पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है। सहारनपुर मंडल में 15,152 तथा जनपद में 6,889 प्रगणक और सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। स्वगणना के लिए नागरिक https://se.census.gov.in पर जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद मिलने वाली SE ID को सुरक्षित रखना होगा। जनगणना में परिवार के सदस्यों की शिक्षा, रोजगार, भाषा, निवास सहित कुल 40 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी।डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने बताया कि नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से सही जानकारी देने और किसी के साथ बैंक पासवर्ड, ओटीपी या यूपीआई पिन साझा नहीं करने की अपील की। जनगणना हेल्पलाइन: 1855_
#Saharanpur #Census2027 #DigitalCensus #SelfEnumeration #News7 #जनगणना2027