
मेरठ के मदरसे की तस्वीर वायरल, CM योगी की मां की आत्मा की शांति के लिए नमाज पढ़ने का दावा
उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक मदरसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की आत्मा की शांति के लिए विशेष रूप से नमाज अदा की गई।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे इंसानियत और आपसी सद्भाव से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इस मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
अब्दुल्लापुर गांव में हुआ आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के अब्दुल्लापुर गांव में भाजपा नेता हसीन यासीन की पहल पर यह आयोजन किया गया। मदरसे में एक बैनर भी लगाया गया था, जिस पर स्वर्गीय सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि और दुआ का संदेश लिखा था। मौलाना के साथ मदरसे के छात्रों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
मजहब से ऊपर इंसानियत का संदेश
इस पहल को हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन किसी परिवार के दुख में संवेदना व्यक्त करना इंसानियत का संदेश देता है।
i7News का सवाल: सियासत और धर्म से अलग हटकर दिखाई गई यह तस्वीर क्या समाज में आपसी भाईचारे की एक नई उम्मीद जगाती है?
#MeerutNews #CMYogi #YogiAdityanath #SavitriDevi #Madrasa #MeerutMadrasa #UPNews #UttarPradesh #HinduMuslimUnity #GangaJamuniTehzeeb #SocialHarmony #Humanity #BreakingNews #ViralNews #i7News #i7NewsUK