रुद्रप्रयाग के ग्राम पवानी में लगी भीषण आग, 30 से अधिक मकानों के जलने की सूचना
सिद्धबली न्यूज डेस्क
रुद्रप्रयाग। जिले की तहसील मोरी के ग्राम पवानी में मंगलवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग से करी 30 मकानों के राख में तब्दील हेने की सूचना आ रही है। भीषण आग लगने की घटना से अफरा तफरी मची गई। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और राहत-बचाव कार्य के लिए संबंधित विभागों की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।
प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस को तत्काल अवगत कराया गया। तहसील मोरी की राजस्व टीम, मोरी फायर सर्विस, एसडीआरएफ तथा पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार मोरी से घटनास्थल की दूरी लगभग 55 से 60 किलोमीटर है।
प्रारंभिक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में आग लगने की सूचना सामने आई है। हालांकि आग से कितने भवन प्रभावित हुए, जनहानि या पशुहानि हुई अथवा नहीं तथा आग लगने का कारण क्या रहा, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इन सभी बिंदुओं की वास्तविक स्थिति राहत-बचाव दलों के घटनास्थल पर पहुंचने और राजस्व टीम के स्थलीय निरीक्षण के बाद स्पष्ट होगी। दूरस्थ पहाड़ी गांवों में लकड़ी के पारंपरिक भवन और सीमित अग्निशमन सुविधाओं के कारण आग की घटनाएं गंभीर रूप ले सकती हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से राहत-बचाव दलों को तत्काल रवाना किया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने घटनास्थल से मिलने वाली अगली सूचना के आधार पर आग से हुए नुकसान और राहत-बचाव की स्थिति की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।