
*निवेश के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।*
`गुरुग्राम: 06 अगस्त 2026`
▪️ दिनांक 25.06.2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में एक शिकायत इन्वेस्टमेंट के नाम पर इससे लगभग 29 लाख 41 हजार रुपए की ठगी करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 02 आरोपियों को दिनांक 06.08.2026 को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *रवि कुमार (उम्र-41 वर्ष) निवासी लेबर कालोनी जवाहर नगर, लुधियाना (पंजाब) व नितिन कुमार (उम्र-44 वर्ष) निवासी न्यू माया नगर, हाइबोवाल कलां, लुधियाना (पंजाब)* के रूप में हुई।
▪️ पुलिस जांच व पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से 11 लाख 40 हजार रुपए जिस बैंक खाता में ट्रांसफर किए गए थे वह बैंक खाता उक्त आरोपी रवि कुमार के नाम था। आरोपी रवि ने यह बैंक खाता 10 हजार रुपए में आरोपी नितिन उपरोक्त को उपलब्ध करवाया था। आरोपी नितिन ने यह बैंक खाता 01 लाख रुपए में साइबर अपराधियों को बेच दिया था।
▪️ अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
Uklana, Hissar | Aug 6, 2026