*रील के लिए खतरनाक स्टंट, बाइक सीज*
प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बेल्हा देवी मंदिर घाट पर एक दंपत्ति द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
वायरल वीडियो में युवक अपनी बाइक को हाथों से उठाकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है,
जबकि उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। जांच में युवक की पहचान राजपथ पटेल पुत्र मोती वर्मा, निवासी जोगीपुर थाना कंधई, प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान किया। वहीं पत्नी रेखा वर्मा के खिलाफ धारा 126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP 72 BD 5296) का चालान कर उसे सीज कर दिया। भूलियापुर चौकी प्रभारी अंकित कुमार तिवारी और आरक्षी संतोष कुमार यादव ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक कानूनी कदम उठाए।
*पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।*