
मुरैना यूथ अकादमी ने मनाया #JanjatiyaGauravDiwas, #BhagwanBirsaMunda के जीवन संघर्ष एवं बलिदान को किया याद
जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव प्रेरणादायी रहेगा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत विकासखंड मुरैना के सेक्टर-4 की नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी द्वारा रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिंगल बस्ती, पुरानी जीन स्थित संस्था कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद श्रीमती आशा अशोक शिवहरे तथा शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी श्री हाकिम सिंह पचौरिया सहित संस्था के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, सामाजिक चेतना एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग एवं बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों की रक्षा और समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
जिला खेल अधिकारी श्री हाकिम सिंह पचौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जनजातीय समुदाय के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने समाज में व्याप्त नशाखोरी, अंधविश्वास, भेदभाव एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागृति लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार एवं आदर्श आज भी सामाजिक एकता, समानता और स्वाभिमान की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती विमलेश देवी, श्रीमती इंदिरा सेंगर, श्री रामचरण ओरिया, श्री सूबालाल सेंगर, श्री जितेंद्र ओरिया, श्री देवेंद्र ओरिया, श्री मोहित एवं श्री जानू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MadhyaPradesh #Morena #BhagwanBirsaMunda #JanjatiyaGauravDiwas #TribalPrideDay #AdivasiPride #DhartiAba #TribalFreedomFighter #JanjatiyaGaurav #AdivasiSamaj #TribalHeritage #FreedomFighter #Morena #MadhyaPradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh