
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि उ०प्र० शासन ग्राम्य विकास अनुभाग-1 के शासनादेश सं-आर-351/38-1-2022/ दिनांक-29 दिसम्बर 2022 के कम में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय आदेश संख्या-1457/सा०लि०/विकास- ग्राम चौपाल/2022-23,
दिनांक-04जनवरी2023 द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल (गांव की समस्या, गांव में समाधान) के आयोजन सम्बंधी विकास खण्डवार / ग्रामवार रोस्टर जारी किया गया था, आयुक्त, ग्राम्य विकास उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-3477/स्था०-प्र०, दिनांक-04जनवरी2023 एवं पत्र संख्या-2117/स्था० प्र०, दिनांक-02जुलाई2024 द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकास खण्ड की एक ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल आयोजन कराये जाने के प्राप्त निर्देशों के कम में दिनांक-03 जुलाई 2026 से 25 सितम्बर 2026 तक प्रत्येक विकास खण्ड में प्रति शुक्रवार को एक ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल आयोजन निर्देशानुसार संपन्न कराया जायेगा, जिसका विकास खण्डवार / ग्राम पंचायतवार रोस्टर संलग्न है।
ग्राम चौपाल आयोजन किये जाने सम्बंधी रोस्टर की प्रति संलग्न कर आपको इस निर्देश के साथ प्रेषित की जा रही है कि कृपया अधोहस्ताक्षरी द्वारा पारित आदेश दिनांक-1457/सा०लि०/दिनांक-04.01. 2023 में दिये गये निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुये प्रत्येक सप्ताह की शुक्रवार को रोस्टर के अनुसार एक ग्राम चौपाल का ससमय सफल आयोजन कराते हुये वांछित सूचना प्रेषण की कार्यवाही ससमय उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। मेरे द्वारा रोस्टर की किसी भी ग्राम पंचायत चौपाल में प्रतिभाग किया जा सकता है।