अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें
नीमच, 14 सितम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब से संबंधित विक्रय, परिवहन, संग्रहण अथवा मूल्य आदि से जुड़ी कोई सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आबकारी विभाग को उपलब्ध कराएं।
विभाग ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक आबकारी नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री बी.एल. सिंगाडा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, नीमच के मोबाइल नंबर 9630826396 पर सूचना दे सकते हैं।
आबकारी विभाग ने जिलेवासियों से अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तत्काल साझा कर सहयोग करने की अपील की है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#Neemuch
#नीमच