
अंबाला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ जश्न 2026 डांडिया, बॉलीवुड डांस और शॉपिंग फेस्ट ने बांधा समां
15 स्कूलों की ड़ाडिया प्रस्तुतियां, 12 स्कूलों का रॉक विद बॉलीवुड महिलाओं का तंबोला और फिल्मी सितारों की मौजूदगी रही मुख्य आकर्षण
अंबाला सिटी स्थित अर्बन विलेज में आयोजित दो दिवसीय जश्न 2026 धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। आइडिया हाउस ग्लोबल इवेंट्स द्वारा आयोजित इस उत्सव में त्योहारों की खरीदारी, लाइफस्टाइल एग्जीबिशन, स्कूलों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दूसरे दिन चौपाल एवं पिटारा ओटीटी चैनल की टीम तथा फिल्म सीपीए सितारे के कलाकार अरविंदर कौर और इंद्रजीत की मौजूदगी ने आयोजन में विशेष रंग भर दिया।
लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में लोगों को करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली के लिए फैशन, परिधान, उपहारों और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी एक ही स्थान पर करने का अवसर मिला। आकर्षक उत्पादों और विशेष ऑफर्स के चलते दोनों दिन स्टॉलों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
इस अवसर पर आइडिया हाउस ग्लोबल इवेंट्स के संचालक गुरविंदर सिंह जस्सर ने कहा, हमारा मानना है कि जो बच्चा मंच पर आकर अपनी प्रतिभा दिखाता है, वह अपने आप में विजेता है। हमारा उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
शाम को महिलाओं के लिए आयोजित तंबोला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जश्न के प्रवेश पास के साथ तंबोला टिकट निःशुल्क दिए गए थे तथा सनशाइन अप्लायंसेज की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके बाद शाम छह बजे से ड़ाडिया और संगीत कार्यक्रम शुरू हुआ।
दूसरे दिन आयोजित रॉक विद बॉलीवुड कार्यक्रम में 12 स्कूलों की टीमों ने बॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की एंकर हरलीन साहनी ने प्रभावशाली मंच संचालन से दर्शकों को बांधे रखा।
दोनों दिन आयोजित तंबोला कार्यक्रम का संचालन चंडीगढ़ की सिटिजन अवेयरनेस सोसायटी के अध्यक्ष तथा मिरर 365 एवं चंडीगढ़ टुडे के संपादक सुरेंद्र वर्मा ने किया। उनकी उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किए गए।
सनराइज अप्लायंसेज के एजीएम गोपाल किशन कश्यप, सुरेंद्र वर्मा तथा समाचार एंकर और स्मार्टेस्ट वुमन ऑफ चंडीगढ़ शैली तनेजा शामिल रहे।
सुरजीत बुधिराजा ने सभी आगंतुकों, स्टॉल संचालकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने, व्यापारियों को मंच देने और शहरवासियों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
आइडिया हाउस ग्लोबल इवेंट्स की ओर से आयोजक गुरविंदर सिंह जस्सर ने सभी स्कूलों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्रायोजकों, स्टॉल संचालकों, कलाकारों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जश्न का उद्देश्य केवल खरीदारी तक सीमित नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, बच्चों को मंच उपलब्ध कराना और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना भी है।
Ambala, Ambala | Oct 29, 2026