जॉर्डन में एक चर्च के बाहर हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को जॉर्डन के करक में चर्च के बाहर गोलीबारी की ये घटना तब हुई, जब एक अंतिम संस्कार के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे। बताया गया है कि लोगों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोलीबारी में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं कई दूसरे लोग घायल बताए गए हैं।
स्थानीय मीडिया ने मौके पर मौजूद एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि हमलावरों ने नकाब पहन रखा था। इन्होंने अचानक से करक में चर्च के बाहर अंतिम संस्कार जुलूस को निशाना बनाकर गोलीबारी की। करक में जॉर्डन के सबसे बड़े ईसाई समुदायों में से एक रहता है। ऐसें मरने वालों में ज्यादातर ईसाई समुदाय के बताए जा रहे हैं। #JordanShooting #BreakingNews #Peace #Community #Tragedy #Condolences #Violence
Chapra, Saran | Oct 23, 2026