
जैसलमेर से कुंडा की रामकथा में उमड़ेगी आस्था की अनूठी मिसाल, 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी पहुंचेंगे कथा श्रवण करने , कुंडा में लगेगा सनातन का महाकुंभ
राजा भैया के सहयोग से रामकथा सुनेंगे 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी, जैसलमेर से कुंडा तक गूंजेगा रामनाम
भारत में शरण लिए हिंदू परिवारों की आस्था को मिला कुंडा का आमंत्रण, 500 शरणार्थी सुनेंगे श्रीराम कथा
मानवीय संवेदना से सनातन आस्था तक, राजा भैया के सहयोग से कुंडा पहुंचेंगे 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी
धर्मनगरी कुंडा में श्रीराम कथा का दिव्य आमंत्रण, आचार्य प्रवर श्री देवव्रत जी महाराज ने सनातन प्रेमियों से की अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील
कुंडा के बेती राजभवन में आगामी 17 से 20 नवंबर ! तक होने वाली श्रीराम कथा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भगवान श्रीराम की कथा सुनने के लिए पाकिस्तान से भारत आए, 500 हिंदू शरणार्थी भी इसमें शामिल होंगे। राजा भैया द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।
कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' द्वारा परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक भव्य सनातनी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने श्रीमुख से श्रीराम कथा
का वाचन करेंगे। पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को इस दिव्य श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। रघुराज प्रताप सिंह का इन हिंदू शरणार्थियों के साथ पुराना जुड़ाव रहा है। वर्ष 2024 में #उन्होंने राजस्थान के जोधपुर स्थित पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी शिविर का दौरा कर शरणार्थी परिवारों से मुलाकात की थी और उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की भी आर्थिक और मानवीय सहायता की थी और अब भी कर रहे हैं। बीते दिनों पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बच्चों ने राजा भैया के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाते हुए शुभकामनाएं दी थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
हिंदू शरणार्थियों के लिए विशेष प्रबंध
जोधपुर से आने वाले हिंदू शरणार्थियों के ठहरने का विशेष प्रबंध किया गया है। राजा भैया ने बताया कि हिंदू शरणार्थियों की सुविधा के लिए कथा स्थल के समीप ही टेंट लगाए जा रहे है। कथा के दौरान सभी शरणार्थियों को प्रयागराज के संगम घाट, अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम सहित तीर्थों के दर्शन भी कराए जाएंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सियासी विरोध के मद्देनजर पुलिस प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है। पूरे परिसर की निगरानी 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से होगी, जिनमें से 64 कैमरे केवल मंच और कथा स्थल पर लगाए गए है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 पार्किंग स्थल, किलहनापुर व हौदेश्वरनाथ मार्ग से रूटचार्ट और पंडाल के पीछे हेलीपैड तैयार किया गया है। मुख्य पंडाल (560x100 फीट) के साथ 20 सार्वजनिक स्थानों पर 43 इंच की एलईडी स्क्रीन भी लगेगी। यहां 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने और चारों दिन 24 घंटे निरंतर भंडारे व नाश्ते की व्यवस्था की गई है।
#कुंडा_रामकथा #बागेश्वरधामसरकार #धीरेंद्रकृष्णशास्त्री #पाकिस्तानीहिंदू #हिंदूशरणार्थी #जैसलमेर #सनातनधर्म #श्रीरामकथा #जयश्रीराम #धर्मनगरीकुंडा #प्रतापगढ़ #उत्तरप्रदेश #सनातनसंस्कृत #सनातनकामहाकुंभ #श्रीदेवव्रतजीमहाराज #Shridevvratji