मध्य प्रदेश के रायसेन जिले स्थित पतई गांव में एक दैत्याकार जबड़े का भाग मिला है। यह पूरे इलाके के लिए रहस्य बन गया है। मंगलवार की शाम कुछ बच्चों ने खेलते समय नर्मदा नदी के किनारे पर मिट्टी की खुदाई शुरू कर दी है। इसी दौरान एक अजबी मूर्तिनुमा पत्थर मिला।
दरअसल, देवरी में आने वाला पतई गांव नर्मदा नदी के तट पर बसा है। मूर्तिनुमा जबड़ा जमीन के अंदर तक धंसा हुआ है। इसकी आकृति में कई दांत बने हुए हैं। गांव के लोग इसे अज्ञात देवता मानकर पूजा करने लगे हैं। इलाके में यह खबर आग की तरह फैली है। इसके बाद वहां लोग भी पहुंचने लगे हैं।
हालांकि यह क्या है इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। तस्वीरों के सहारे इंटरनेट पर सर्च करने के बाद यह प्रतीत होता है कि यह फोटो हजारों साल पुराने मेमथ हाथी के जबड़े का जीवाश्म प्रतीत हो रहा है।
#Raisen #MadhyaPradesh #MammothFossil #FossilDiscovery
Sagar, Sagar | Nov 11, 2026